उन ब्यूटी पार्लर से बचे जहां पुरुष काम करते हैं, मौलवी ने मुस्लिम महिलाओं से कहा

  • महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे वीडियो कॉल की, इस दौरान उसने उसकी आईब्रो को बना हुआ देखा।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मौलवी ने शुक्रवार को कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उन ब्यूटी सैलून में जाने से बचना चाहिए, जहां पुरुष कार्यरत हैं।

मुफ्ती असद कासमी ने महिलाओं के लिए ऐसे प्रतिष्ठानों में मेकअप करवाने को ‘वर्जित’ और ‘गैरकानूनी’ बताया। कासमी ने आगे सलाह दी कि महिलाओं को ऐसे सैलून का चयन करना चाहिए जहां केवल महिला कर्मचारी हों।

पिछले महीने, कानपुर की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने सऊदी अरब से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसे इसलिए तलाक दिया क्योंकि महिला ने अपनी आईब्रो बनवाई थी। गुलसैबा ने पुलिस को बताया कि उसका पति पुराने जमाने की सोच का था। उसने उसके फैशन विकल्पों पर आपत्ति जताई। महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे वीडियो कॉल की, इस दौरान उसने उसकी आईब्रो को बना हुआ देखा।

इसके बाद व्यक्ति ने उससे सवाल किया की आईब्रो क्यों बनवाई। उस पर महिला ने कहा अनियंत्रित बालों के कारण उसका फेस अच्छा नहीं लग रहा था, इससे वह क्रोधित हो गया और महिला को फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक