महाभारत शो में काम करने वाली एक्ट्रेस की रियल लाइफ फोटोज देखें

साल 2013 में स्टार प्लस पर आए सीरियल महाभारत को लोगों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में महाभारत में द्रौपदी, कुंती, गांधारी के अवतार में नजर आई एक्ट्रेसेस ने अपने हुनर से काफी वाहवाही बटोरी। इन एक्ट्रेसेस को सभी उनके किरदारों को नाम से जानते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो अपने किरदारों से हटकर बिंदास जिंदगी जीती हैं।\

महाभारत शो की ‘कुंती’ अब कैसी दिखती हैं?
शफाक नाज ने महाभारत शो में कुंती का किरदार निभाकर लोगों को दिल जीता था। रियल लाइफ में एक्ट्रेस हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अपने भाई की वजह से शफाक कॉन्ट्रोवर्सीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शफक नाज को इंस्टाग्राम पर 700 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
महाभारत शो की गांधारी
महाभारत शो की गांधारी यानि रिया दिपसी भी रियल लाइफ में बहुत अलग दिखती हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में गांधारी का किरदार निभाया था। 17 साल की उम्र में खुद से 12 साल बड़े कलाकार की मां का किरदार निभाने के लिए उनकी खूब प्रशंसा हुई थी।
महाभारत शो की द्रोपदी
महाभारत शो की में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली पूजा शर्मा की असल जिंदगी की फोटोज बहुत अलग हैं। समय के साथ एक्ट्रेस बहुत बदल गई गई हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 800 हाजर से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
महाभारत शो की रुक्मणी
महाभारत में रुक्मणी के किरदार में नजर आईं पल्लवी सुभाष सिरके ने छोटे पर्दे पर खूब वाहवाही लूटी थी। आपको पता दें कि उन्होंने मराठी, तेलुगू फिल्मों के अलावा श्रीलंका फिल्मों में भी काम किया है।