जयपुर नामांकन वापसी प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों का गणित

राजस्थान : नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 1875 में 19% यानी 183 महिलाएं हैं जो 2018 चुनाव में 189 थीं। भाजपा ने 10 तो कांग्रेस ने 14 फीसदी ही महिलाओं को टिकट दिया। ट्रांसजेंडर एक भी नहीं है। हिंडौन, जाेधपुर और किशनगंज में सबसे ज्यादा 4-4 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रत्याशी: सबसे ज्यादा 199 जयपुर जिले में, सबसे कम 14 प्रतापगढ़ जिले में हैं। अलवर जिले में 11 सीटों पर 113 प्रत्याशी हैं।
नाम वापसी: कामां में 32 नामांकन पत्र भरे गए इनमें प्रदेश में सर्वाधिक 14 ने नाम वापस ले लिए। जिलों में देखें तो जयपुर जिले की 19 सीटों में सर्वाधिक 55 ने नाम वापस लिए।
नाम रद्द: कुल 2605 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। इनमें 240 के नामांकन रद्द हो गए।
2018 में सर्वाधिक महिला प्रत्याशी थीं
2008 व 2013 में सर्वाधिक जीतीं
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |