भरोसे का सम्मेलन आज जांजगीर-चांपा में, मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

रायपुर। राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण कार्यों में मुख्य रूप से 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए के स्वीमिंग पुल के लोकार्पण केे साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस मौके पर अकलतरा विधानसभा के 34 करोड़ 49 लाख रूपए के 175 विकास कार्यों का, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 95 करोड़ 91 लाख रूपए के 253 विकास कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा के 219 करोड़ रूपए के लागत के 297 कार्यों का, सक्ती विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत के 79 विकास कार्यों का तथा जैजेपुर विधानसभा के 10 करोड़ 70 लाख रूपए के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में 38 करोड़ रूपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 17 करोड़ 97 लाख रूपए के लागत के 38 कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा में 20 करोड़ 21 लाख रूपए के 69 विकास कार्यों का, सक्ती विधानसभा में 50 लाख रूपए के लागत के एक कार्य का तथा जैजेपुर विधानसभा में 3 करोड़ 21 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक