सपने में खुद को आकाश में उड़ते हुए देखने क्या है अर्थ

स्वप्न शास्त्र : सपने हर कोई देखते है।सपने हमारे जीवन से जुड़ा ही होता है . सपने पर ,हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है। हम कई बार सपने में ऐसे दृश्य देखते हैं जो असल जीवन में संभव नहीं है।सपने को लेकर हमारे में कई सवाल उठते है कि सपने का कोई मतलब क्या है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का एक अर्थ होता है। कुछ सपने शुभ और अशुभ माना जाता है। कई बार आपने खुद को उडते देखा होगा या फिर हवाई जहाज में सवारी करते तो जानिए आखिर इन सपनो क्या अर्थ है।

खुद को उड़ते हुए देखना : अगर आपने भी सपने में खुद को उड़ते हुए देखा है, तो यह एक सकारात्मक और शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में व्यक्ति खुद को उड़ता हुआ देखता है, तो इसका मतलब है कि उसका कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके अलावा आपको बिजनेस या नौकरी में सफलता मिलने वाली है। सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का अर्थ होता है कि आप अपने लाइफ में किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको उस काम में लाभ मिलता है।

आकाश में उड़ते हुए देखना ; अगर कोई व्यक्ति खुद को आकाश में उड़ते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि वह कहीं यात्रा पर निकल सकता है। यह सपना काफी शुभ माना जाता है। सपने में खुद को हवा में उड़ते हुए देखना या खुद को गिरते हुए देखना इस ओर संकेत देता है कि आपके किसी काम में अड़चन आ सकती है। या फिर किसी काम में रुकावट आ सकती है। इस दौरान आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है।

हवाई जहाज में सवारी करना ; अगर कोई व्यक्ति खुद को हवाई जहाज में सवारी करते देखता है। तो यह एक सकारात्मक सपना है और इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही काम में उन्नति मिलने वाली है। यह सपना आने का अर्थ है कि आपका प्रमोशन हो सकता है। अगर कोई व्यापारी व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि उसे बिजनेस में लाभ मिलने वाला है।

खुद को शक्तिशाली महसूस करना ; यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को शक्तिशाली महसूस करता है। तो इस सपने का मतलब है कि उसके अंदर आत्मविश्वास बढ़ने वाला है। इस तरह का सपना आपके भविष्य से जुड़े होते हैं और यह इस बात की ओर संकेत करते हैं कि आप किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक