
पालमपुर। युवा शक्ति मंडल की ओर से नवी मुंबई में 21वीं विशाल माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान गायकों ने मां के गाने गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया और पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में गायिका सर्स भारती (जम्मू की शान) ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी और खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा माता की चौकी कार्यक्रम को लोग यूट्यूब व फेसबुक पर लाइव देख रहे थे। गौर हो कि युवा शक्ति मंडल हर वर्ष के पहले शनिवार को माता रानी का गुणगान करवाता है।

युवा शक्ति मंडल नेरुल नवी मुंबई के सदस्य मुकेश शर्मा, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक, किशोर, बली का कहना है कि माता की चौकी करवाकर मां के आशीर्वाद के साथ मन को शांति मिलती है। वहीं भक्तों को भी मां के गुणगान का सौभाग्य प्राप्त होता है और माता के भजनों को सुनने का अवसर मिलता है। युवा शक्ति मंडल के सदस्यों ने कहा कि 21वीं विशाल माता की चौकी में भारी संख्या में मां के भक्त पहुंचे थे और गायिका सर्स भारती के भजनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।