कलार समाज ने मनाया सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम जुगानी कलार में आज कलार समाज ने सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। सबसे पहले सहस्त्रबाहु अर्जुन के छाया चित्र पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बता दें कि, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई जाती है। वहीं आज फरसगांव में कलार समाज के लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि कलार समाज संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोया, संरक्षक अमर सिंह कश्यप और अन्य समाज के लोगों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवनी के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रनिधि, गांयता, पुजारी, कलार समाज के पदाधिकारी,बुजुर्ग, महिला युवा जन मौजूद रहे।