ठंड के मौसम में इन चीजों का जरूर करे सेवन

हेल्थ टिप्स: भारत में मौसम बदलने लगा है. अगले कुछ दिनों में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। अक्टूबर के अंत तक देर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में बीमारियों का संक्रमण भी तेजी से फैलता है। लेकिन बदलते मौसम में अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो सेहत का ख्याल रखने के लिए दैनिक आहार में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।

बदलते परिवेश में खान-पान पर उचित ध्यान देना जरूरी है। ऐसा करने से शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होगी। इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो सर्दियों में शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
घी और नारियल तेल
बदलते मौसम में आपको अपने खान-पान का ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए अक्टूबर महीने से घी और नारियल तेल खाना शुरू कर दें। प्रतिदिन भोजन में तेल और घी अच्छी मात्रा में मिलाते रहें।
मसालों का प्रयोग
इन दिनों भोजन में कुछ मसालों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। अदरक, इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, लहसुन, प्याज जैसे मसालों का प्रयोग भोजन को पचाने में मदद करता है।
अक्टूबर के महीने में गर्म खाना ही खाएं , ठंडा सलाद खाने की बजाय गर्म सूप पीते रहें।इन दिनों हरी सब्जियां खूब खाएं। इसके अलावा खाना गर्म होने पर ही खाना चाहिए.
काली मिर्च
काली मिर्च, हल्दी और दालचीनी इस मौसम के लिए सबसे अच्छे गर्म मसाले हैं। काली मिर्च गैस दूर करती है, सर्दी ठीक करती है और पाचन क्रिया को आसान बनाती है। खाना पकाने के अलावा, काली मिर्च को चाय में भी मिलाया जा सकता है।
सर्दी के मौसम में हाथ और पैर सबसे ज्यादा ठंडे रहते हैं । लेकिन अगर आप इसमें छमा ताज मिलाकर पिएंगे तो इससे ठंड भी नहीं लगेगी और कफ दोष भी शांत हो जाएगा।
गर्म दूध में जायफल
बेहतर नींद के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं और इसे पिएं। ऐसा करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी। जायफल कब्ज और गैस से भी राहत दिलाता है।