आज फिर इज़राइल से भारत लौटे 235 भारतीय नागरिकों का विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

दिल्ली। इज़राइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची। विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार (इजरायल) शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान अभी जारी रहेगा। इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।
इससे पहले इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।