मां-बाप और मामा ने मिलकर की बेटी की हत्या

जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र के रामड़ावास गांव की सरहद के एक मकान में मिली पिता पुत्री की बॉडी मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल लड़की का बाल विवाह हो रखा था, लेकिन अपने पति के बजाय गांव के अन्य युवक के साथ बातें करती थी। इसी को लेकर मां बाप और मामा ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी। बाद में 10 अक्टूबर की रात को लड़की अपने कमरे में सो रही थी तो पिता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला घोट कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद टांके में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने लड़की की मां और मामा को गिरफ्तार किया है।

बता दें की बुधवार सुबह रामड़ावास गांव की शरद में पिता और पुत्री की बॉडी मिली थी। जिसमें मृतका की बॉडी टांके में वहीं पिता की बॉडी घर के आंगन में पड़ी हुई थी। मामले को लेकर पुलिस ने लड़की की मां को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
वही लड़की को मारने के कुछ देर बाद ही सदमे के चलते पिता गश खाकर आंगन में ही नीचे गिर गया बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार लड़की का बाल विवाह हो रखा था, लेकिन लड़की उसे स्वीकार नहीं कर रही थी। वो गांव के किसी युवक से बातें करती थी। इसका पता उसके भाई को चला तो मां बाप ने उसे समझाया भी था, लेकिन लड़की नहीं मानी। एक दिन गांव के युवक के साथ लड़की बाइक पर बैठकर घर से बिना बताए चली गई थी। जब वापस लौटी तो उसके हाथ में स्मार्टफोन देखा इससे उसकी मां नाराज हो गई। फोन किसने दिया इसके बारे में पूछने पर लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात के चलते लड़की की मां और पिता उसे मारने की साजिश रचने लगे उन्हें लगता था कि इस लड़की की वजह से उनकी बदनामी पूरे समाज में होगी।

10 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे के करीब लड़की फोन पर युवक से बात कर रही थी इसे देखकर मां गुस्सा गई उसने अपने भाई को फोन कर घर पर बुलाया। यहां रात में लड़की की मां पिता और मामा ने मिलकर उसे मारने की पूरी साजिश रची। देर रात को जब लड़की अपने कमरे में सो रही थी तो लड़की के पिता ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर गला दबा दिया। इस दौरान लड़की का मां और मामा उसके हाथ पांव पकड़े रहे। बाद में अधमरी हालत में उसे पानी से भरे टांके में गिरा दिया। डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बार सदमे में आए पिता की भी मौत हो गई।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक