रायपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा

रायपुर। रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एयरपोर्ट में बड़ा बयान दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। छत्तीसगढ़ की जनता को पहले भी प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रहा है… प्रदेश का शासन पिछले 5 साल जिस सरकार के हाथ में रहा है, वे सभी मानकों पर विफल रहे और लोगों को धोखा दिया… इसका असर चुनाव परिणामों पर दिखेगा।”

महासमुंद में पीएम ने कहा, कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा

महासमुंद में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि आपने यहां कांग्रेस की हार पक्की कर दी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 30% वाले कक्का की करारी हार भी पक्की है। यानी कक्का का जाना भी पक्का है। आज हर तरफ से खबरें आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विधायक बनना तक मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के साथ जो किया है, वह केवल करप्शन का मामला नहीं बल्कि बहुत बड़ा अपराध है। मैं युवा साथियों से कहूंगा कि आप अपने फोन पर 508 करोड़ लिखिए। इतना लिखते ही आपका मोबाइल बोलेगा-महादेव सट्टेबाजी घोटाला। पूरी दुनिया को ये 508 का मामला पता चल गया है। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव पर आंच डालने का दुस्साहस किया है। इसलिए हर छत्तीसगढ़िया का ये दायित्व है कि 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर, कांग्रेस को साफ कर दें।

कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। ये वही कांग्रेस है, जिसने… पंचायत से पार्लियामेंट सरकारें चलाई, लेकिन OBC समाज को आरक्षण नहीं दिया। दशकों तक OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। मेडिकल कॉलेजों में OBC आरक्षण लागू नहीं किया। लेकिन ये सारे काम करने की गारंटी आपको मोदी ने दी थी और इन्हें करके भी दिखाया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक