अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

मेरठ। निकाह के 35 साल बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। फरार चल रहा आरोपी थाने पहुंचा और छुरा मेज पर रखकर बोला मैं इसरार मुझे गिरफ्तार कर लो।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक ने अवैध संबंधों के शक में सोते समय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। आज छुरा लेकर आरोपी खुद थाने जा पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और जांच शुरू की।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तारापुरी जाटव वाली गली निवासी इसरार का निकाह 35 साल पहले खतौली निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। दोनों अपने घर में ही पब्लिक स्कूल चला रहे थे। उनका बड़ा बेटा वकार अपनी पत्नी के साथ मजीद नगर में रहता है। वह भी एक अन्य स्कूल का संचालन करता है। जबकि स्क्रैप कारोबारी छोटा बेटा अंसार अपनी पत्नी के साथ इसरार के मकान में रहता है।

बताया गया कि इसरार को शक था कि उसकी पत्नी तस्लीम का किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था और आए दिन झगड़ा होता था।
इसी विवाद के चलते देर दो दिन पहले रात लगभग 1:30 बजे इसरार ने कमरे में सो रही तस्लीम की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे स्कूल संचालक खून से सना छुरा लेकर थाने जा पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक