बहन के संगीत फंक्शन में वियर करें ये एथनिक आउटफिट

आजकल के बदलते फैशन ट्रेंड के चलते हर किसी को कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई अपने आपको सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। खासकर तब जब खुद अपने ही घर में बहन की शादी हो। ऐसे में संगीत फंक्शन में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना तो बनता है। आप अपनी बहन के संगीत फंक्शन में यहां दिखाए गए आउटफिट डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएगी साथ ही सबसे अलग भी लगेगी।

अंगरखा के साथ वियर करें शरारा
मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के आउटफिट डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन कुछ अलग ट्राई करना है तो आप अंगरखा के साथ शरारा वियर कर सकती हैं। ये आउटफिट डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आप एम्ब्राइडरी हैवी और लाइट अपने हिसाब से देखकर खरीद सकती हैं। इस आउटफिट की खास बात ये होती है कि ये फैंसी के साथ-साथ पूरे फंक्शन में आपको कंफर्टेबल रखता है। इस तरह के आउटफिट आप मार्केट से 1500 से 2000 की रेंज में खरीद सकती हैं।
फ्रंट स्लिट कट अनारकली सूट
अगर आप ज्यादा घेर वाले अनारकली सूट को पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार फ्रंट स्लिट कट अनारकली को वियर करें। इस तरीके के अनारकली सूट (ब्राइडल लहंगे) संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। इसमें जब आप डांस करेंगी तो काफी अच्छी लगेंगी। इसमें आपको उतने ही घूम मिलेंगे। जितने नॉर्मल अनारकली में मिलते हैं। आप इसमें डिजाइन कैसा लेना है वो आप मार्केट से जाकर अपनी पसंद से खरीद सकती हैं। ये सूट आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएगा।
मल्टी कलर लहंगा
शादी का फंक्शन हो और लहंगा न पहना जाए ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन इसमें आप वो सेम कलर जैसे-रेड, मरून या फिर पिंक की जगह मल्टी कलर वियर (वेडिंग आउटफिट्स) कर सकती हैं। पेस्टल कलर भी आपको मिल जाएंगे, जो संगीत फंक्शन के हिसाब से बेस्ट हैं। इन्हें वियर करें और अपने लुक को परफेक्ट बनाएं। इसके साथ आप डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज वियर कर सकती हैं, ताकि कोई भी ज्वेलरी सेट इस आउटफिट को कंप्लीट कर सके।