ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप पर एक बार फिर छलका विवेक का दर्द

दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक को उतना नेम और फेम नहीं मिला, जितना शुरुआत में लगा था। हालांकि उन्होंने कुछ दमदार भूमिकाएं निभाकर खुद को साबित भी किया। फैंस आज भी उनकी पर्सनलिटी के कदरदान हैं। हालांकि विवेक फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे।

खास तौर जब उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ जुड़ा। विवेक ने एक बार फिर अपने ब्रेकअप को लेकर दर्द बयां किया है। विवेक का जब ऐश्वर्या से ब्रेकअप हुआ था उसके बाद उनकी जिंदगी में डार्क फेज आया था। विवेक ने Anas Boukhash के एक पॉडकास्ट में बताया कि मैं ऐसा इंसान हूं जो या तो पूरी तरह किसी का है या जरा भी नहीं। मैं पूरी शिद्दत से प्यार करना जानता हूं, लेकिन मेरे जैसे लोगों को कोई भी हर्ट कर जाता है।

इस दौरान विवेक ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा ऐश्वर्या से ब्रेकअप की ओर था। विवेक ने कहा कि मैं अपने रिश्ते में ईमानदार रहा। मैं ऐसा नहीं हूं कि किसी से कमिटममेंट करूं और छोड़कर चला जाऊं। मैं प्यार केवल दिल से करता हूं और मैं किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहता था। साल 2009 में गोवा की बात है। उस दिन 31 दिसंबर थी। मैं एक इंटरनेशनल मॉडल से मिला। एक रात जमकर पार्टी करने के बाद मैं सो गया।

जब उठा तो उसका नाम ही याद नहीं आया। मैं डर गया। मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ। तब मुझे लगा कि ये सब नहीं करना चाहिए। लड़की के पास जाकर उससे कहा, बहुत हो गया, मैं इन सबसे थक गया हूं। मुझे किसी का ऐसा बर्ताव नहीं पसंद जो मुझे बुरा समझें, इसलिए मुझे स्पेस बनाना होगा और कुछ रियल चाहिए। मैं डिटॉक्स होना चाहता था। उल्लेखनीय है कि इसके बाद विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी की। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ विराट की शानदार पारी देख अनुष्का हुईं खुश

वनडे विश्व कप में गुरुवार (19 अक्टूबर) को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त नाबाद शतकीय पारी खेल सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। विराट की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस पर खूब खुशी जताई है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट की एक फोटो शेयर की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से विराट की एक तस्वीर साझा करते हुए लाल दिल वाली इमोजी लगाई है।

अनुष्का हालांकि इस मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद नहीं थीं। अनुष्का ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में हुए मुकाबले का स्टेडियम में बैठकर ही मजा लिया था। अनुष्का इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम और विराट का उत्साहवर्धन करती नजर आई हैं। इन दिनों अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके पहले एक बेटी वामिका है, जो करीब दो साल की हो चुकी है। अनुष्का ने नवंबर 2017 में विराट के साथ इटली में शादी की थी। अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ मूवी में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित है।

खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक