आंखों का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करे फ्रूट आई मास्क

आंखों का कालापन : हमारी आंखें बहुत सेंसेटिव होती हैं. इसलिए विशेष देखभाल बहुत जरूरी है. आंखों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे आंखों के आसपास सूजन, झुर्रियां ,डार्क सर्कल। इनमें से सबसे जायदा परेशान करता है डार्क सर्कल। आँखों का कालापन देखने में बहुत गन्दा लगता है। लेकिन घरेलू उपाय से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आँखों के कालापन के लिए आप घरेलू फ्रूट आई मास्क तैयार कर सकते है। जानिए कैसे बनाये फ्रूट आई मास्क।

फ्रूट आई मास्क कैसे तैयार करें
पपीता नींबू मास्क
फ्रूट आई मास्क आपकी आंखों के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक हो सकते हैं। इस आई मास्क को तैयार करने के लिए पपीते का एक छोटा टुकड़ा लें। – अब इसे एक बाउल में मैश कर लें. इसके बाद इसमें नींबू का रस, हल्दी पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मास्क को आंखों के आसपास लगाएं। इससे डार्क सर्कल कम हो सकते हैं. साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।
कीवी और दही आई मास्क
कीवी आई मास्क आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आंखों के क्षेत्र को हाइड्रेट करता है। इस आई मास्क को तैयार करने के लिए कीवी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें दही मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे आंखों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसे कम से कम 10 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े से आंखों को साफ कर लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा.
इन आई मास्क के अलावा आप और भी कई तरह के आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बहुत फायदेमंद होगा. इन मास्क में गुलाब और खीरे से बना मास्क ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। इससे आंखों की सूजन और शरीर की विषाक्तता कम होगी।