बिग बॉस में KISS…TV पर लोगों ने देखा खुल्लम खुल्ला प्यार

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और समर्थ के बीच कई बार रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। इनके रोमांटिक मोमेंट्स की वजह से दोनों कई बार ट्रोल हो चुके हैं। वहीं ईशा के पैरेंट्स तो दोनों का रोमांस देखकर हैरान हो गए थे। अब हाल ही में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। ईशा इसके बाद समर्थ से बहुत गुस्सा हो जाती हैं। समर्थ, ईशा को मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानती तो समर्थ उनपर किस की बौछार लगा देते हैं।

शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देखेंगे कि ईशा कुछ नाराज बैठी होती हैं और समर्थ उन्हें मनाते हैं। वह ईशा को मनाने के लिए उन्हें किस करने लगते हैं। पहले वह ईशा के गालों पर किस करते हैं, उनके कंधो पर और फिर पेट पर भी। दोनों का वीडियो देखकर यूजर्स समर्थ को ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि लगता है चिंटू गलत शो में आ गया है।
Chintu galat show me aagaya hainpic.twitter.com/VXoD6MjYaB
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 17, 2023