चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए करें ये चार काम, समस्याओं का होगा निवारन

ज्योतिष न्यूज़ : आज यानी 28 अक्टूबर की देर रात साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि भारत में दिखाई पड़ेगा। यही कारण है कि इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण आज देर रात 1 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो जाएगा। और समापन 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।

ऐसे में इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट से लग जाएगा और ग्रहण समापन के साथ ही इसका भी समापन हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद अगर कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बताने जा रहे हैं कि आज आप किन चीजों का दान कर सकते हैं।

ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए करें इन चीजों का दान—
शास्त्र अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करना विशेष माना जाता है ऐसे में आज यानी 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण में आप कुछ चीजों का दान करके ना केवल ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर कर सकते हैं बल्कि लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज ग्रहण के खत्म होने के बाद सफेद चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से विकट समस्याओं का समाधान हो जाएगा साथ ही परेशानियों से मुक्ति मिलती है और यश, बल व मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।

चंद्र ग्रहण के बाद दूध का दान करना उत्तम माना जाता है इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा बरसती है जिससे धन संकट दूर होता है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। ग्रहण के बाद आप चावल का भी दान गरीबों को कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में धन धान्य में वृद्धि होती है। आज के दिन चांदी का दान करना भी उत्तम माना गया है इससे व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि, धन वैभव और सम्पन्नता का आशीर्वाद मिलता है। ग्रहण के समापन के बाद आप चीनी का भी दान कर सकते हैं इससे ईष्ट देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक