सबा ने ऋतिक के परिवार के साथ मनाई दिवाली

मुंबई : ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं। अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमेज भी शेयर करते रहते हैं। इस बीच, ऋतिक ने परिवार और गर्लफ्रेंड सबा संग दिवाली के त्योहार का जश्न मनाया। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुए लिखा, “हैप्पी दिवाली खूबसूरत लोगों।”

तस्वीरों में ऋतिक और सबा हाथों में हाथ डाले बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान ऋतिक ब्लैक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। सबा ने रेड कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कलर के ब्लाउज को पेयर किया था। तस्वीर में ऋतिक के माता-पिता पिंकी और और राकेश रोशन तथा कजिन सिस्टर पश्मीना भी उनके साथ हैं।
View this post on Instagram
उल्लेखनीय है कि पिछले साल मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऋतिक और सबा ने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था। उन्हें पोज देते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया था। ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे ‘टाइगर 3’ में कैमियो करते दिखे। ऋतिक अगले साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में दिखेंगे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |