लहंगा पहनकर इन एक्ट्रेसेस ने रैंप पर बिखेरा जलवा

लैक्मे फैशन वीक एक ऐसा शो है जिसमें सभी बड़े सितारे शिरकत करते हैं और अपने लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इस फैशन शो के तीसरे दिन तमन्ना भाटिया समेट कई दूसरी एक्ट्रेसेस ने लहंगा पहनकर रैम्प पर वॉक किया। उनके लुक को देखकर आप भी इन अदाकाराओं के दीवाने हो जाएंगे। देखिए सभी एक्ट्रेसेस के शानदार लहंगा लुक्स-

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। डिवा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में फैशन लेबल वीवाणी के लेटेस्ट कलेक्शन पिरोई के लिए एक शानदार मोती लहंगे में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस ने खूबसूरत लहंगे को कैरी किया था, जिसके साथ पर्ल वर्क ब्रॉड नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज है।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह, लैक्मे फैशन वीक 2023 में भूमिका शर्मा के लिए शोस्टॉपर बनी थी। इस दौरान रैम्प पर वॉक करने के लिए एक्ट्रेस ने लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे को पहना था। लहंगे पर सुनहरे धागे की कढ़ाई का काम किया गया था। एक्ट्रेस का आउटफिट रेट्रो लव कलेक्शन का था, जिसमें परंपरा और समकालीन स्टाइल स्टेटमेंट का एक आदर्श मिक्स था। एक्ट्रेस का ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट लग रहा था।
दिशा पटानी
दिशा पटानी इस लुक में बेहद सुदंर लग रही थी। रैम्प पर वॉक करने के लिए एक्ट्रेस को दुल्हन के लहंगे में देखा गया। दिशा ने हैवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक कर खूब लाइमलाइट लूटी है। इस ट्रेडिशनल लुक में भी दिशा पटानी ने फैशन वीक में अपना जलवा दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में महिमा महाजन के लिए वॉक किया, इस दौरान वह शोस्टॉपर बनीं। इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत लहंगे को कैरी किया था। उनके बेहद खूबसूरत लुक ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सफेद रंग के लहंगे को कैरी किया था, जिसपर रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट भी है। लुक में उनकी जूलरी और मेकअप ने चार चांद लगा दिए।