मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के है गजब के फायदे

 मिट्टी के बर्तन : पहले मिट्टी के बर्तन में खाना बनाया जाता था , मिट्टी के तवे में रोटी पकाई जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे स्टील, एल्युमीनियम और लोहे के तवे का इस्तेमाल होने लगा और अब नॉन-स्टिक तवे का इस्तेमाल होने लगा है। ये धातु के बर्तन समय तो बचाते है लेकिन नुकसान भी पहुंचाते है। मिट्टी के बर्तन कई लाभ दे सकता है तो जानिये मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे :

आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में बना खाना खाने से कई बीमारियों से बचाव रहता है। मिट्टी के बर्तनों से बना भोजन न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि 100 प्रतिशत पौष्टिक भी होता है। इन बर्तनों में खाना पकाने से इसके पौष्टिक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। इसके अलावा मिट्टी के तवे पर बनी रोटी न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाती है. तो आइए जानते हैं मिट्टी के बर्तन में बनी रोटी खाने के अन्य फायदे।

कब्ज से राहत-
आजकल लोगों में ज्यादा बाहर का खाना कब्ज का कारण बन गया है. इस स्थिति से राहत पाने के लिए अपने आहार में मिट्टी के तवे पर बनी रोटी को शामिल करें।

गैस की समस्या से छुटकारा-
लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने के कारण कई लोगों को गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो रोटी को लोहे या नॉन स्टिक तवे की बजाय मिट्टी के तवे पर पकाएं. आपको जल्द ही पेट की गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

बवासीर से राहत दिलाता है-
बवासीर के कारण कई प्रकार के भोजन पर प्रतिबंध लग जाता है। मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से बवासीर में जल्द आराम मिलेगा।

बीमारियों को दूर करती है-
मिट्टी के तवे पर बनी रोटी मिट्टी के पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रोटी की पौष्टिकता भी कई गुना बढ़ जाती है. इसमें मौजूद प्रोटीन बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक