छत पर कर रही थी काम, अचानक कड़की बिजली और बेसुध हो गई महिला

करनाल : हरियाणा में करनाल की बैंक कॉलोनी में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रही थी। महिला के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। महिला ने अंतिम सांस अपने पति की गोद में ही ली। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

मध्यप्रदेश निवासी डिलन ने बताया कि वह पिछले दो महीने से अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी की एक कोठी में मजदूरी कर रहा है और वहीं पर रह रहा है। कल शाम को वह अपनी पत्नी आरती के साथ कोठी में तीसरी मंजील पर मजदूरी कर रहा था। सुबह से ही मौसम खराब था। अचानक आसमानी बिजली जोर से कडक़ी और आरती छत पर गिर पड़ी। उसका शरीर व उसने दो आभूषण पहने थे वह काले पड़ गए।

महिला के पति डिलने ने बताया कि जब यह हादस हुआ उस समय मैं कोठी के नीचे काम कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी तीसरी मंजील की छत पर मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। बिजली गिरने के बाद जब आरती जमीन पर गिरी तो मिस्त्री ने उसे आवाज दी कि उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई। जब वह अपनी पत्नी के पास ऊपर गया तो वह छत पर पड़ी थी। उसे सीधा करके अपनी गोद में ले लिया और उसको वहीं पानी पिलाया। पानी पीने के बाद ही उसने अंतिम सांस उसकी गोद में ली। उसके बाद उसे लेकर वह अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिलन ने बताया कि कोठी की तीसरी मंजील पर मोमटी बनाने का कार्य चल रहा था। आरती छत पर खड़ी थी और वह नीचे से ईंटे आरती को दे रहा था। अचानक आसमान में बिजली गरज रही थी। उसने आरती से कहा नीचे आ जाओ मौसम खराब है। काम कल कर लेंगे। इसी दौरान आरती पर अचानक बिजली गिर गई। डिलन ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। जिनकी उम्र चार व पांच साल है। वह उनके लिए सबकुछ कर सकता है, लेकिन वह उनके लिए मां कहां से लाएगा। पुलिस जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला ने जो ज्वैलरी पहनी हुई थी वह काली पड़ी हुई है और शरीर पर भी निशान है। पोस्मार्टम करवाया जा रहा है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक