टैरो राशिफल, 14 अक्टूबर 2023

शनिवार 14 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसी के साथ कन्या राशि में दो ग्रह चंद्रमा और बुध विराजमान रहने वाले हैं। जिससे बेहद ही शुभ कलानिधि योग का निर्माण होगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इन राशि के जातकों के आज सारे काम बनते जाएंगे। साथ ही धन लाभ भी अच्छी खासी मात्रा में रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहगा शनिवार का दिन।

मेष टैरो राशिफल : थोड़ा संभलकर रहें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज किसी नई योजना को लेकर बहुत ही विचारमग्न रहने वाले हैं। हालांकि, आज आपको थोड़ा संभलकर रहने होगा। क्योंकि, आज कोई आपकी आलोचना कर सकता है। साथ ही अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल : व्यवहारिक बनाने की कोशिश करें
वृषभ राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपने जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन टैरो राशिफल : आपके कई काम बन सकते हैं
मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे। साथ ही आपके कई काम भी आज बन सकते हैं। जिनके लिए आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे।

कर्क टैरो राशिफल : आराम महसूस करेंगे
कर्क राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि शनिवार के दिन इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन लाभप्रद रहने वाला है। आज आप काफी आराम महसूस करेंगे। साथ ही आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

सिंह टैरो राशिफल : खुशनुमा माहौल में बीतेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज अपने दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

कन्या टैरो राशिफल : सुखद वातावरण में बीतेगा दिन
कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सुखद वातावरण में बीतने वाला है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। परिजनों की छोटी छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला टैरो राशिफल : शानदार रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे। सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

वृश्चिक टैरो राशिफल : खुद की भावनाओं पर काबू रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। आज आपको खुद की भावनाओं पर काबू रखें। आज भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

धनु टैरो राशिफल : आर्थिक लाभ की संभावना
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को नए कार्यों में शामिल होने से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम के समय आपको बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

मकर टैरो राशिफल : पुराने संपर्कों से मिलेगा लाभ
मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि नई आकांक्षाएं आपके मन में पैदा होंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। आज अपना पुराने लोगों के साथ संपर्क में आएं आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें
कुंभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि शनिवार के दिन नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी शानदार साबित होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति और स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मीन टैरो राशिफल : पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा दिन
मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपका दिन पूरा दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक