टैरो राशिफल, 13 नवंबर 2023

मेष टैरो राशिफल : परिवार में अशांति बढ़ सकती है
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार में किसी लापरवाही या गलती के कारण अशांति बढ़ सकती है। साथ ही आज घर के किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य के कारण आपको परेशानी हो सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : स्वास्थ्य का ख्याल रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को फिलहाल, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि, आपको शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आपके लिए स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मिथुन टैरो राशिफल : मिश्रित फलदायी रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि आज आपको व्यापारी कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है।
कर्क टैरो राशिफल : भूमि की खरीरादी के लिए अच्छा समय
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भवन और भूमि की खरीरादी के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं। वहीं, आज आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
सिंह टैरो राशिफल : परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज परिस्थितियां तेजी से बदलना शुरु होंगी। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। साथ ही आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
कन्या टैरो राशिफल : दूसरों के मामले में दखल न दें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने की जरूरत नहीं है। वरना आपको मानहानि और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला टैरो राशिफल : तनाव बढ़ सकता है
तुला टैरो राशिफल : तनाव बढ़ सकता है
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के मन में आज अपने पारिवारिक जीवन को लेकर मन में उथल पुथल रह सकती है। हालांकि, आज दोपहर बाद तनाव बढ़ सकता है। आपको गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
वृश्चिक टैरो राशिफल : खर्चों में कमी आएगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चों में कमी आएगी। इसके फल स्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। हालांकि, आज आपको अपनी संतान को लेकर कुछ चिंताएं भी बनी रहेगी।
धनु टैरो राशिफल : मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
धनु राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
मकर टैरो राशिफल : सेहत का ख्याल रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थय के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
कुंभ टैरो राशिफल : आज आपकी हिम्मत दोगुनी रहेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत दोगुनी रहेगी। साथ ही आज आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा रहेगी।
मीन टैरो राशिफल : व्यवसाय में लाभ मिलेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आपको माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, आज आपको संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।