शकरकंद की खीर भी जीत लेती है सबका दिल, घर पर आसानी से तैयार हो जाती है यह स्वीट डिश

खीर चाहे जिस चीज की बनाई जाए, स्वादिष्ट होती है। यह अधिकतर घरों में बनने वाली पारंपरिक स्वादिष्ट स्वीट डिश है। चावल की खीर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वैसे आज हम शकरकंद की खीर की रेसिपी बताएंगे। शकरकंद के साथ दूध और चीनी को मिलाकर बनाई जाने वाली यह खीर सबको रास आती है। यह इतनी लजीज होती है कि चाहे पेट भर जाए, लेकिन मन नहीं भरता। बच्चों के साथ बड़े भी बार-बार इसकी डिमांड करते हैं। जब भी मीठा खाने का मन करे तो इसे आजमाया जा सकता है। जल्द ही सर्दी आने वाली है और तब शकरकंद की खीर का अलग ही मजा आएगा।

सामग्री

1 बड़ा चम्मच घी
7 बादाम कटे हुए
5 काजू कटे हुए
4 मध्यम आकार की शकरकंद
1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच चीनी
4 हरी इलायची दरदरा पिसी हुई
केसर, चिरौंजी

विधि

– सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसे कद्दूकस से कस लें।
– एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसी हुई शकरकंद को इसमें डालकर भून लें।
– इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें। जब यह खूब गरम हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें।
– इसके बाद इसमें शकरकंद डाल दें। फिर इसे कुछ देर चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक किदूध आधा न रह जाए।
– इसमें कटे हुए काजू, बादाम, केसर, चिरौंजी आदि भी डाल दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। ठंडी होने पर सर्व करें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक