विदेशी देशों में बने विश्व में प्रसिद्ध इन मां दुर्गा मंदिरों के अलौकिक दर्शन

देवी साधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर से हो चुका है और इसका समापन नौ दिनों के बाद यानी 24 अक्टूबर को हो जाएगा। इस पावन दिन पर दशहरे का त्योहार भी मनाया जाएगा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज हम आपको दुनियाभर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन कराएंगे। जिसके दर्शन पाकर आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे तो आइए जानते हैं देवी के प्रसिद्ध मंदिर।

दुनिया के प्रसिद्ध देवी मंदिर—
मानस पीठ
तिब्बत में कैलाश मानसरोवर के तट पर मानस शक्तिपीठ है। मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री शक्तिपीठ के दर्शन करके लाभ प्राप्त कर लेते हैं।
गुजरश्वरी मंदिर
माता का यह मंदिर नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के निकट स्थित है। बागमती नदी के उस पार सिद्ध कालिका देवी शक्तिपीठ है यहां दर्शन पूजन से सभी इच्छाएं पूरी होती है।
मुक्तिनाथ मंदिर
आपको बता दें कि देवी का यह मंदिर पोखरा में गंडकी नदी के आरंभ स्थ पर बना हुआ है। जो मुक्तिनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।
मिथिला
यहां उमा देवी की आराधना व साधना की जाती है यह पावन स्थल भारत नेपाल सीमा पर जनकपुर रेलवे स्टेशन के निकट बना है यहां दर्शन से माता का आशीर्वाद मिलता है।
त्रिकोणेश्वर मंदिर
माता का यह मंदिर श्रीलंका में स्थित है त्रिंकोमाली में इंद्राक्षी रूप में देवी की मान्यता है यहां पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
पराशक्ति मंदिर अमेरिका
पराशक्ति मंदिर अमेरिका के पोंटिका में स्थित है इसे शाश्वत मां मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर के दर्शन से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
देवी मंदिर कनाडा
माता का यह मंदिर कनाडा में स्थित है यहां पर रहने वाले हिन्दुओं को धार्मिक अनुष्ठान के लिए भी यह मंदिद मदद करता है।