गृहस्ती बर्बाद करता है ऐसा एलोवेरा, जानिए किस दिशा रखना चाहिए

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से बताया गया है वास्तुशास्त्र में पेड़ पौधों को लगाने की सही दिशा और स्थान के बारे में भी उचित जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मकता और शुभता आती है लेकिन अगर वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए तो वहां रहने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अधिकतर लोगों के घर में एलोवेरा का पौधा लगा होता है इसके लगाते वक्त दिशा और स्थान का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि अगर यह पौधा गलत दिशा में लगा दिया जाए तो नकारात्मकता पैदा होती है जो परिवार की सुख शांति छीन लेती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं किस दिशा में भूलकर भी एलोवेरा नहीं लगाना चाहिए तो आइए जानते हैं।
एलोवरो से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की सही दिशा में लगा एलोवेरा घर में सुख शांति और समृद्धि लेकर आता है लेकिन अगर इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो घर में मनहूसियत छा जाती है। वास्तु की मानें तो एलोवेरा को घर के उत्तर पूर्व कोने में लगाना शुभ माना जाता है इससे परिवार में खुशहाली आती है साथ ही सकारात्मकता का भी संचार होता है।
जिन लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है वे अपने घर के उत्तर पूर्व कोने में एलोवेरा का प्लांट लगा सकते हैं इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। लेकिन भूलकर भी एलोवेरा को घर की पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है जो परेशानियों का कारण बनती है इसके साथ ही इस पौधे को बेडरूम में भी नहीं लगाना चाहिए यहां पर एलोवेरा लगाना अशुभ माना जाता है।