धोनी वीडियो, फैन की बाइक चलाई, अनोखे अंदाज में दिया ऑटोग्राफ भी  

रांची। रांची के जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एमएस धोनी का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। इसी मैदान पर वे प्रैक्टिस करते हैं और यहीं वे बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेल खेलते हैं। यहां एक विशाल जिम भी है, जहां धोनी अक्सर जाते हैं और इस दौरान फैंस भी यहां पहुंचते हैं। ऐसा ही एक फैन अपनी सुपर बाइक लेकर धोनी के पास पहुंचा और उनसे ऑटोग्राफ की मांग की तो उन्होंने निराश नहीं किया। यहां तक कि खुद अपनी टीशर्ट से उस शख्स की बाइक को साफ किया और फिर ऑटोग्राफ दिया। धोनी ने इस बाइक को थोड़ा सा चलाकर भी देखा।

हर कोई जानता है कि एमएस धोनी कितने बड़े बाइक लवर हैं। वे अपने शुरुआत के दिनों की बाइक को भी संजो कर रखे हुए हैं और अक्सर उस बाइक से फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं। भली ही वह बाइक आज कितना ही पलूशन करती हो, लेकिन धोनी अक्सर उसे स्टेडियम ले जाते हैं। ये बाइक ट्राइंफ रॉकेट 3आर है। इसका इंजन 2,458 cc का है। इससे भी छोटे इंजन के साथ भारत में आज सैकड़ों कार आती हैं औैर भारत में बहुत ज्यादा संख्या में इससे भी छोटे इंजन की कार उपलब्ध हैं। इस सुपर बाइक की कीमत 20-21 लाख रुपये है।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक