23-29 अक्टूबर 2023: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा सप्ताह

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में सहकर्मियो का सहयोग थोड़ा कम प्राप्त होगा। सुख सुविधाओं के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रहेगा। सेहत को लेकर चल रही परेशानियों में इस हफ्ते आपको राहत मिल सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को कुछ दिक्क़तों के बाद सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखें तथा व्यर्थ के तनाव से बचें।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को यह हफ्ता अच्छा धन का लाभ दे सकता है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से हफ्ता आपको मजबूती देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के अधूरे कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापर से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला हो सकता है। इस हफ्ते भाई तथा मित्र के साथ किसी तरह की पार्टी का आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज को लेकर कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक बना रह सकता है। इस हफ्ते वाणी तथा क्रोध पर संयम रखना लाभकारी रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते घरेलू कार्यों के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने किसी कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा तथा कार्यों को लेकर सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कोई समस्या थी तो वह दूर हो सकती है। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। अचानक धन का लाभ आपको हो सकता है। सुविधाओं के ऊपर इस हफ्ते धन व्यय संभव है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता आर्थिक मजबूती देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपके व्यापारिक कार्यों में लाभ तथा वृद्धि हो सकती है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। सेहत के लिहाज से हफ्ता अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विरोधियों से सर्तक रहें।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते कार्यों में आपको मनमाफिक रूप से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होने के योग रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दे सकते है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते अचानक कोई बड़ा धन का लाभ आपको प्रसन्न कर सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते धन से जुडी कुछ दिक्क़ते परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। इस हफ्ते दैनिक कार्यों में लोगो का सहयोग भी आपको अच्छा प्राप्त होगा। इस हफ्ते धन का खर्च पूर्ण सोच विचार के साथ करे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते क्रोध से बचें तथा अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए हफ्ता धन लाभ वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी अतिरिक्त श्रोत द्वारा भी धन का लाभ मिल सकता है। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेगी। संतान सम्बन्धी मामलों में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते किसी के द्वारा आपको उपहार मिलने की सम्भावना रहेगी।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते किसी कार्य को लेकर आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ते का मध्य भाग मुनाफा वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी को कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें तथा व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में इस हफ्ते प्रेमभाव बना रहेगा। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। इस हफ्ते अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। धन प्राप्ति हेतु किये जा रहे प्रयासों मैं आपको सफलता मिल सकती है। शारीरिक थकावट आपको कुछ दिक्कत दे सकती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते उनका क्रोध तथा अहंकार उनके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, अतः संयम से काम लें। धन से जुड़े मामलों को लेकर यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता के कारण आप मानसिक तथा शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। इस हफ्ते नकारात्मक विचारों से अपने आप को दूर रखें। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। कुछ व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते व्यापार से सम्बंधित कोई लाभ आपको मिल सकता है। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातक नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में कामकाज के संधर्भ में की गयी यात्रा आपको लाभ दे सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र वर्ग का मन कार्यो से भटक सकता हैं।
(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)