रिवर फ्रंट पर वर्ल्ड हेरिटेज में बनाई जा रही विश्व की 9 प्रसिद्ध इमारतें

कोटा: चम्बल नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट हेरिटेज लुक में होने से देशी विदेशी पर्यटकों को तो आकर्षित करेगा ही साथ ही वहां विदेशों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उनके देश व पसंद का भोजन भी उपलब्ध हो सकेगा। फिर चाहे वहां चायना का पर्यटक आए या थाईलैंड का। नगर विकास न्यास द्वारा चम्बल नदी के दोनों किनारों पर पहले फेज में 6 किमी. लम्बा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। इस रिवर फ्रंट पर एक से बेहतर एक आकर्षण के केन्द्रों को कला के माध्यम से उकेरा जा रहा है। इस रिवर फ्रंट को विश्व का सबसे नायाब रिवर फ्रंट होने क दावा भी किया जा रहा है। इसका कारण यहां बनने वाले आकर्षण कहीं भी नहीं हैं।

वर्ल्ड हेरिटेज में 9 इमारतों का निर्माण

रिवर फ्रंट पर कोटा बैराज से नयापुरा की रियासतकालीन पुलिया तक 12 घाटों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें अलग-अलग आकर्षण हैं। उन्हीं में से एक घाट बन रहा है वर्ल्ड हेरिटेज घाट। इस घाट पर विश्व के प्रमुख देशोंं की 9 प्रसिद्ध इमारतों का निर्माण भी किया जा रहा है। रामपुरा शवदाह घाट के पास से करीब 240 मीटर के क्षेत्र में इस वर्ल्ड हेरिटेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले के साथ ही इंगलैंड का वेस्टमिंस्टर एबे,साउथ का गोपुरम् टेम्पल एंट्रेंस, इटली का ट्रेवी फाउंटेन,चायना का पगोड़ा फोगोंस टेम्पल,फ्रांस का म्यूजियम,यूएस कैपिटल वाशिंगटन डीसी,थाई टैम्पल की बिल्डिंग शामिल है।

हर इमारत में होगा उस देश का रेस्टोरेंट

वर्ल्ड हेरिटेज में निर्माणाधीन 9 इमारतों में से हर इमारत में एक रेस्टोरेंट होगा। जिसमें उस संबंधित देश का प्रसिद्ध भोजन मिलेगा। जैसे लाल किलो में मुगलई खाना,गोपुरम् भवन में साउथ इंडियन खाना, रेस्टमिंस्टर में बेकरी फूड ,चायनीज बिल्डिंग में चाायनीज फूड और थाई टैम्पल में थाईलैंड का प्रसिद्ध भोजन और परशीयन फूड भी उपलब्ध होगा।

पर्यटकों को आकर्षित करने का तरीका

नगर विकास न्यास के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो रिवर फ्रंट पर कई होटल व रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। जहां व्यक्ति अपनी पसंद की चीजें खा सकेगा। लेकिन वर्ल्ड हेरिटेज में जिन 9 देशों की इमारतें बनाई जा रही हैं। उन सभी में अलग से रेस्टोरेंट होंगेी। जहां सिर्फ उस देश का ही प्रसिद्ध भोजन मिलेगा। इसका मकसद विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है। बाहर से आने वाले पर्यटक यदि कोटा में भारतीय भोजन करना चाहेंगे तो वह भी खा सकते हैं। उन्हें उनके देश का भोजन भी यहां मिलेगा तो वे उसे अधिक पसंद करेंगे।  


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक