इस एक्ट्रेस के साथ अफेयर के कारण सुर्ख़ियों में रहते थे शम्मी , बर्थडे पर जाने अनसुने किस्से

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक शम्मी कपूर हर किसी के दिलों पर राज करते हैं, भले ही वह आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए देश में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। आज शम्मी कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को पृथ्वीराज कपूर के परिवार में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर न केवल हिंदी सिनेमा के एक शानदार अभिनेता माने जाते थे बल्कि वह एक बेहतरीन फिल्म निर्माता भी थे। तो आइए जानते हैं शम्मी से जुड़ी कुछ खास बातें

शम्मी की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से हुई
आपको बता दें कि शम्मी कपूर का नाम दुनिया भर के मशहूर अभिनेताओं में लिया जाता है। उनके बचपन का नाम शमशेर राज कपूर था। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण वह शुरू से ही अभिनय के क्षेत्र में आना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता के पृथ्वी थिएटर में अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। जिसके बाद शम्मी ने फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म में दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से डेब्यू करने के बाद शम्मी ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अनोखा इतिहास रचा है।
शम्मी ने मुमताज को प्रपोज किया था
शम्मी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी में भी काफी सुर्खियों में रहे। उनका नाम अभिनेत्री मुमताज के साथ काफी चर्चा में रहा था। जब मुमताज 18 साल की थीं तो शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। मुमताज भी शम्मी से बहुत प्यार करती थीं। शम्मी चाहते थे कि वह फिल्मी दुनिया छोड़ दें और उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने इससे इनकार कर दिया। क्योंकि उस समय पृथ्वीराज कपूर के घर की बहुएं फिल्में नहीं करती थीं। मुमताज के इंकार के बाद शम्मी कपूर ने अपने से उम्र में बड़ी अभिनेत्री गीता बाली से शादी कर ली। आपको बता दें कि यह शादी उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी। लेकिन, 1965 में चेचक के कारण गीता बाली की मृत्यु हो गई।
शम्मी की यादगार फिल्में
शम्मी कपूर की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने प्रेम रोग, विधाता, जंगली, प्रिंस और राजकुमार जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिल्मी पर्दे पर उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर की 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार में देखा गया था। फिलहाल वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार काम की वजह से वह हमेशा हमारे बीच जिंदा हैं.
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |