सारा ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक

मुंबई : एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी चुलबुली अदाओं के कारण फैंस की चहेती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले सारा ओवरवेट थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त अनुशासन दिखाते हुए अपने वजन को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है। इस बीच सारा ने मंगलवार (21 नवंबर) को अपने चाहने वालों के लिए इंस्टा हैंडल पर स्वीमिंग पूल के किनारे क्लिक की गई तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है।

वह एक सफेद हवेली के सामने पोज देती दिखीं। उन्होंने सियान ब्लू कलर की बिकिनी पहनी थी और कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। बिकिनी पर रेड प्रिंट भी दिख रहे थे। उन्होंने लुक को हल्के मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें विंग्ड आईज और ग्लॉसी लिप्स शामिल थे। उनके बाल खुले थे और व्हाइट ‘प्लुमेरिया अल्बा’ के साथ पोज दिया। सारा ने अपने कैप्शन में कुछ भी लिखे बगैर सिर्फ इमोजी शेयर की। इन फोटो को देख फैंस की आहें निकल पड़ीं।