राष्ट्रपति पारादीप में ‘बोइता बंदन’ समारोह में लेंगी हिस्सा

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में ‘बोइता बंदन’ समारोह में भाग लेने के लिए 27 नवंबर को ओडिशा का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने द्रौपदी मुर्मू के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति 27 नवंबर को ‘बोइता बंदन’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पारादीप पोर्ट अथॉरिटी ‘बोइता बंदन’ समारोह का आयोजन कर रही है।