कांग्रेस नेता लईक अहमद के निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना

सवाई माधोपुर: भाजपा-कांग्रेस की ओर से कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ विरोध भी शुरू हो गया है। सवाई माधोपुर से भाजपा नेता आशा मीणा के खेमे से विरोध हो रहा है। यहां से पार्टी ने किरोड़ी लाल मीणा को टिकट दिया है। अब कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे है। सवाई माधोपुर टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता लईक अहमद अब मुखर होने लगे है। यहां से पार्टी ने दानिश अबरार को वापस मौका दिया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता लईक अहमद ने प्रमुख समाचार पत्रों में विजया दशमी को लेकर शुभकामना संदेश दिया था, जिसके विधानसभा क्षेत्र में कई मायने निकाले जा रहे है। शुभकामना संदेश से कांग्रेस नेता गायब है। इससे उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा है। हालांकि लईक अहमद की ओर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले को लेकर लईक अहमद ने कहा कि वह लोगों की राय जान रहे है। अगर जनता का आदेश हुआ तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।