पुलिस ने एक व्यक्ति को 7.99 ग्राम चिट्टा सहित किया गिरफ्तार

कांगड़ा। जिला कांगड़ा के डमटाल क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 7.99 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ रीठा निवासी छन्नी तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जिस दौरान पुलिस को गुप्त को सुचना दी गई कि एक व्यक्ति रिहायशी मकान में नशे का कारोबार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सुचना के आधार पर उसके मकान में दबिश दी और मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।