3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने वाली हैं। राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उत्तराखंड में वो श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं का भी दौरा कर सकती हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर सात नवंबर को उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति (President Uttarakhand Visit)
सात नवंबर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई।

इस बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एचएनबी गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए हैं।

आठ नवंबर को होगा श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। जिसके बाद वो आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे पर भी जा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नौ नवंबर को वो उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक