पति का मर्डर: महिला पर लगाया डायन होने का आरोप, पुलिस ने कत्ल की वजह अलग बताई

आरा: आरा जिले के भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में घर के बाहर राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान 63 साल के ललन सिंह के तौर पर हुई है। उनके परिजन गांव के ही लोगों पर डायन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित नंदजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी गांव के सुरेश सिंह का पुत्र है। पैर से दिव्यांग नंदजी सिंह पर अपने डंडे से राजमिस्त्री पर वार करने का आरोप है। इस मामले में राजमिस्त्री के बेटे शिव शंकर कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें गांव के सुरेश सिंह, उनके पुत्र धनजी कुमार, मनजी कुमार, शंकर, कुमार नंदजी सिंह और दीपक कुमार को आरोपित किया गया है। राजमिस्त्री के पुत्र का घर आरोपित सुरेश सिंह से काफी दूर है।

इसके बाद भी उन लोगों की ओर से पिछले कई सालों से उसकी मां पर डायन का गलत आरोप लगाकर बराबर गाली-गलौज किया जाता है। उनके घर में जब भी कोई बीमार पड़ता है, तो उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज किया किया जा रहा था। इसे लेकर उनके बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर शाम सुरेश सिंह ने अपने बेटों के साथ दरवाजे पर आ धमके और लाठी-डंडों से उसके पिता की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि अबतक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में नजदीकी संबंध थे। बुधवार की शाम खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में दिव्यांग नंदजी सिंह की लाठी से उनपर वार कर दिया गया। इसमें गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनमें एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

डायन के आरोप की जांच की जा रही है। घटना के बाद राजमिस्त्री के घर में कोहराम और रोना-धोना मच गया है। बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री अपने पांच भाइयों और दो बहनों में पांचवें स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी संपातो देवी, पुत्री संगीता देवी, सविता देवी, पुत्र संतोष कुमार और शिव शंकर कुमार है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक