बुराई पर अच्छाई की जीत पर्व पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैन्स को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी दशहरे का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं और अपने फैंस को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. आलिया से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

आलिया भट्ट ने प्रशंसकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है, ”आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपने फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी फैन्स को विजयादशमी के त्योहार की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ”आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए।’ हैप्पी दशहरा।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई की रोशनी को नहीं बुझा सकती। हैप्पी दशहरा।

अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरे के मौके पर कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और अपने फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक