शारदीय नवरात्रि 2023 पर घर बैठें करें भारत के सबसे प्रसिद्ध माता के मंदिरों के पवित्र दर्शन

देवी साधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर से हो चुका है और इसका समापन नौ दिनों के बाद यानी 24 अक्टूबर को हो जाएगा। इस पावन दिन पर दशहरे का त्योहार भी मनाया जाएगा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज हम आपको माता प्रमुख मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां एक बार जाने से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है तो आज हम आपको मान्यताओं से भरे देवी मंदिरों के दर्शन करा रहे हैं।

माता के इन मंदिरों में है भक्तों का विश्वास—
कामाख्या देवी मंदिर
आपको बता दें कि यह मंदिर गुवाहटी के पश्चिम में नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित है जो कि 51 शक्तिपीठों में से एक माना गया है। यहां दर्शन पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
करणी माता मंदिर
देवी का यह मंदिर राजस्थान के बीमानेर में स्थित है जो कि करणी माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है यहां पर देवी के साथ चूहे भी निवास करते हैं। मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो लोग चूहों का जूठा प्रसाद खाते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
अंबा माता मंदिर
गुजरात के जुनागढ़ में स्थित अंबा माता मंदिर बेहद खास माना जाता है क्योंकि यह देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि यहां पर माता सीता का ह्रदय गिरा था। यहां एक बार दर्शन करने मात्र से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और शीघ्र इच्छा भी पूरी होती है।
मैहर माता मंदिर
यह मंदिर मध्यप्रदेश में स्थिति है मैहर माता का यह मंदिर इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यह देश का इकलौता मंदिर है जहां मां शारदा के रूप में देवी विराजमान है। यह मंदिर सतना जिले के मैहर शहर में त्रिकुटी की सबसे उपरी पहाड़ी पर स्थित है। मान्यता है कि इस मंदिर में भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।
मां तपेश्वरी देवी मंदिर
आपको बता दें कि देवी का ये पवित्र स्थल कानपुर के बिरहाना रोड में है जो कि मां तपेश्वरी देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है यह भक्तों की आस्था का केंद्र माना गया है यह दर्शन पूजन करने से सभी अधूरी इच्छाए पूरी हो जाती हैं।