अंक ज्योतिष, 17 अक्टूबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों को उनके मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप बड़ों की सलाह से सफलता प्राप्त करेंगे। आप नये विषयों पर कार्य करेंगे। फिलहाल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते रहें। काम पर फोकस बनाए रखें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आप करियर के मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को तरक्की का मौका मिलेगा। हालांकि निजी मामलों में धैर्य बढ़ाएं। अपने परिवार का ध्यान रखें। आपको कोई कीमती उपहार मिल सकता है। बड़ों की आज्ञा का पालन करें।
मूलांक 3 – मूलांक 3 वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। प्रियजनों से मिलने के अवसर मिलेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि आप अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें। लोगों से बात करते समय संयम बरतें। गुस्से पर कंट्रोल करें।
मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वाले अपने अधिकारियों का विश्वास जीत लेंगे। आप अपने प्रयासों से सभी को हैरान करेंगे। निजी मामलों पर नियंत्रण बना रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आपका अच्छा दिन है क्योंकि परिवार और दोस्त खुश रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ाएं।
मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों को सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल मीटिंग में आपको सफलता मिलेगी। निजी मामलों में आप सजहता बनाए रखेंगे। आपको सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई सुखद आश्चर्य मिल सकता है। कार्यस्थल पर ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज कार्यस्थल की जिम्मेदारियों से अपने पर्सनल लाइफ को प्रभावित न होने दें। आप परिवार के सदस्यों और साथी सहकर्मियों से उत्साह के साथ मिलेंगे। कम महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करें। आप दूसरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप एक्टिव रहेंगे। धन लाभ हो सकता है।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आपके सीनियर्स आपके कां से प्रभावित होंगे। बड़ों की सलाह को गंभीरता से सुनें, वरना धन हानि हो सकती है। व्यापारियों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
मूलांक 8 – मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन सफलता की नई कहानी लिखने जा रहा है। आपको करियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मूलांक 9 – मूलांक 9 वालों के लोग आज जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किसी बहस में न पड़ें। अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें। निजी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। करियर से जुड़े अवसरों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और ध्यान रखें कि अंत में सबकुछ ठीक हो जाता है।