मुरादाबाद में पति के दोस्त से दिल लगा बैठी चार बच्चों की मां,शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद : मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला शनिवार को अपने पति के साथ बिलारी तहसील में पहुंची। पति से तलाक लेने की बात कहने लगी। इस बीच तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर पति-पत्नी झगड़ने लगे। हालांकि परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया।

वहीं कुछ देर बाद ही बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला महिला का प्रेमी भी तहसील में पहुंचा। महिला का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके पति के साथ विचार नहीं मिल रहे है। इसलिए पति से तलाक लेना चाहती है। इसी को लेकर दोनों कानूनी रूप से तलाक लेने के लिए तहसील में पहुंचे है।

इस दौरान दोनों के परिजन भी साथ रहे। वहीं तलाक में होने वाले खर्चे को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों आपस में गाली-गलौज करने लगे। हालांकि परिजनों के कहने पर दोनों शांत हो गए। वहीं महिला का पति उसके साथ रहना चाहता है, जबकि महिला इसके लिए राजी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति और उसका प्रेमी दोनों ही मुरादाबाद की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्त का महिला के पति के घर आना-जाना होने लगा। इस बीच महिला के पति के उसके दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग हो गए। महिला के पति से चार बच्चे हैं। महिला अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
वहीं महिला के पति ने कुंदरकी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया गया है। अपराध निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि दो पक्षों में विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रहे है, अगर सहमति नहीं बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महिला बोली, मुझे नहीं मिला पति का सुख
प्रेमी के साथ जिदंगी गुजारने की जिद पर अड़ी महिला का कहना था कि वह अपने पति को निभाती रही थी, लेकिन उसको पति का सुख नहीं मिल। खुद मेहनत मजदूरी कर घर को चलाया है। महिला बोली कि वह पति को नहीं छोड़ रही है, बल्कि पति ही उसको छोड़ रहे हैं। इसी बीच महिला के प्रेमी को उसको दिलासा देते हुए शांत किया। उधर, परिजनों के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी अलग-अलग जाति के हैं।

बच्चों को घर पर ही छोड़कर आए थे दोनों
प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही महिला ने अपने चारों बच्चों को घर पर छोड़ दिया है। बताते कि करीब 16 साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसके चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 14 साल की बताई गई है। प्रेमी के साथ अगर महिला चली जाती है, तो बच्चे भी मां के प्यार से महरूम हो सकते हैं। इनके भविष्य पर भी महिला के पति से वैवाहिक संबंध खत्म होने का असर पड़ सकता है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक