150 से अधिक जवानों ने शहर के बाजारों और कॉलोनियों में किया फ्लैग मार्च

दुर्ग। एसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों के साथ 150 से अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हेतु फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम थाना प्रभारीगण व केंद्रीय सुरक्षा बलों के 150 जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

▪️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में निकाला गया फ्लैग मार्च।
▪️ स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस के द्वारा शहर में किया गया फ्लैग मार्च।
▪️150 से अधिक जवानों के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च। pic.twitter.com/gK7JAg9vE6
— Durg Police (@PoliceDurg) November 10, 2023