
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ आज उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने भी महानदी भवन मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री जी ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।#SushasanKaSuryoday#CGNEWCM pic.twitter.com/rB7Xsxi0T4
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 13, 2023