छठ पूजा के दिन सूर्य गोचर से इन राशि को होगा लाभ

छठ पूजा : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को राजा राजा माना जाता है । सूर्य की स्थिति में बदलाव का सीधा असर राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य के अस्त होने को बहुत महत्व दिया जाता है और इस वर्ष छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है । इसी दिन सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं। अगले महीने सूर्य इसी राशि में रहेगा। बुध और मंगल भी साथ रहेंगे । जिससे तीन राशियाँ ऐसी है जिन्हे छठ पूजा के दिन सूर्य गोचर से लाभ होगा :

सिंह
नवंबर माह में सूर्य का यह गोचर सिंह राशि के लिए बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। जमीन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में भी सुधार आएगा। आपको अपने पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में होने वाला है. इस राशि के जातकों की किस्मत में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस अवधि में ये जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें सफल होंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत का सही परिणाम पाना होगा। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ का मौका मिलेगा।
मकर
इस साल की छठ पूजा मकर राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को लाभ होगा। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोगों की शादी होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बेहद सुखद रहेगा।