SBI के नए ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बैंक ने बताया कि SBI के ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी कई मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि स्ट्रेसफुल सिचुएशंस में संयम बनाए रखने की धोनी की कैपेसिटी, दबाव में स्पष्ट सोच और तेजी से फैसले लेने की उनकी प्रसिद्ध क्षमता, उन्हें SBI का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए आइडियल चॉइस बनाता है।
We are pleased to onboard MS Dhoni as Brand Ambassador of SBI. Mr. Dhoni’s association with SBI as a satisfied customer makes him a perfect embodiment of our brand’s ethos. With this partnership, we aim to reinforce our commitment to serving the nation and our customers with… pic.twitter.com/HlttRFGMr6
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 28, 2023
बैंक ने कहा कि धोनी के साथ यह एसोसिएशन रिलायबिलिटी और लीडरशिप की वैल्यू को दर्शाता है और अपने कस्टमर्स के साथ गहरे संबंध बनाने के बैंक के कमिटमेंट का प्रतीक है।