रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट, पूरे शहर में मचा हड़कंप

देहरादून: त्योहारी सीजन में वीवीआईपी ड्यूटी के बीच बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। कोतवाली थाना इलाके के राजपुर रोड पर बने रिलायंस ज्वेलर्स में घुसे बदमाशों ने असलहे के दम पर लाखों का सोना लूटा और फरार हो गए।

दरअसल, सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर बदमाशों ने प्लानिंग के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस की अलग-अलग टीम मामले के खुलासे में जुट गई है। एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है।
बदमाशों ने कितना सामान लूटा है, इसका आकलन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लूट के बाद बदमाशों ने सारा सामान अपने साथ लाई कार में शोरूम के स्टाफ से रखवाया भी है। बदमाश पूरा शो रूम खाली कर ले गए हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि दून पुलिस ने घटना को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है। जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून शहर छावनी बना था, पूरे राज्य की पुलिस राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की सुरक्षा में जुटी थी और उधर सचिवालय और PHQ से दस कदम की दूरी पर रिलायंस ज्वेलर्स में गन पॉइंट पर करोड़ों की लूट हो गई।
DGP @AshokKumar_IPS और SSP @DehradunPolice अब ये मत कहना कि… pic.twitter.com/71Ohs6Oqau— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) November 9, 2023