अलीगढ़ में डेंगू से महिला की मौत, एक सप्ताह से आ रहा था बुखार

अलीगढ़  : डेंगू से लगातार मौत का सिलसिला जारी है। अलीगढ़ में गंगीरी के नगला ब्राह्मण में महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।

गांव नगला ब्राह्मण निवासी 50 वर्षीय मायावती देवी पत्नी टिमनीलाल को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज छर्रा के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। जहां मायावती देवी को डेंगू बुखार बताया था।

इलाज के दौरान मायावती देवी की 9 नवंबर की रात को मौत हो गयी। परिवार वालों ने महिला के शव को गांव लाकर अतिंम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिवार व गांव में मातम छा गया।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक