जानिए क्यों है केसर का तिलक लाभदायी

हिन्दू संस्कृति में तिलक का महत्वपूर्ण स्थान। कोई भी पूजा या धार्मिक अनुष्ठान तिलक के बिना अधूरा रहता है। तिलक शुभता और मंगल का प्रतीक है। इसलिए जब कोई व्यक्ति किसी शुभ कार्य के लिए निकलता है तो उसके माथे पर तिलक लगाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह तिलक आपकी किस्मत के दरवाजे भी खोल सकता है। अलग-अलग सामग्रियों से तिलक लगाने से अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। चंदन, कुमकुम, केसर आदि ऐसी कई चीजें हैं जिन पर तिलक लगाने से काम पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं केसर का तिलक लगाने से कौन सी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

1. जो व्यक्ति जीवन में सफलता, आकर्षक व्यक्तित्व, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य, आयु और स्वास्थ्य प्राप्त करना चाहता है उसे प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। केसर का तिलक शिव, विष्णु, गणेश और लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।
2. केसर स्याही का उपयोग कई देवी-देवताओं के यंत्र बनाने में किया जाता है। केसर शुद्ध, पवित्र और प्राकृतिक खुशबू से भरपूर होता है। इसमें एक दैवीय शक्ति है जिससे देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
3. जिन लोगों का वैवाहिक जीवन कलह से भरा रहता है उन्हें केसर मिले दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही अपने माथे, गर्दन और नाभि पर केसर और तिलक लगाएं। यदि यह प्रयोग लगातार तीन माह तक किया जाए तो दांपत्य जीवन प्रेम से भर जाता है।
4.जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष है उन्हें हनुमानजी को लाल चंदन और केसर मिलाकर तिलक लगाना चाहिए।
5.अपने व्यवसाय या कामकाज से जुड़े दस्तावेज जैसे बही-खाता, तिजोरी आदि पर केसर की स्याही छिड़कने से आपका व्यवसाय फलता-फूलता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |