बर्थडे स्पेशल पर जानिए पंकज कैसे BR Chopra के कर्ण

पंकज धीर : बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में लोगों के पसंदीदा किरदारों में से एक ‘कुंती पुत्र कर्ण’ के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर पंकज धीर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि कैसे पंकज धीर इस बेहतरीन शो का हिस्सा बने। दूरदर्शन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में पंकज ने खुलासा किया था कि वह सिर्फ कृष्ण या अर्जुन का किरदार ही निभाना चाहते थे।

क्योंकि उन्हें महाभारत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और वो सिर्फ इन दो किरदारों को ही महत्वपूर्ण मान रहे थे। इस किस्से को सुनाते हुए पंकज बताते हैं कि जब महान फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने उन्हें कर्ण के महान व्यक्तित्व के बारे में बताया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को कर्ण के जीवन पर आधारित कुछ किताबें पढ़ने के लिए दीं। जिसके बाद पंकज को एहसास हुआ कि वह किस वीर योद्धा का किरदार निभाने जा रहे हैं।
पंकज धीर ने अपने किरदार में ऐसी जान फूंक दी कि लोगों को कर्ण के रूप में उनका चेहरा पसंद आ गया। यह बात तब साबित हुई जब बच्चों की पाठ्यपुस्तक में कर्ण के किरदार को चित्रित करने के लिए पंकज धीर की तस्वीर प्रकाशित की गई। इस घटना को याद करते हुए पंकज कहते हैं कि उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है कि वह कर्ण जैसे बड़े किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा सके। भले ही पंकज इन दिनों किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वह महादेव, बड़ो बहू, ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ रहे हैं।
बता दें, कर्ण के किरदार ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। महाभारत के अनुसार कर्ण कुंती के सबसे बड़े पुत्र थे जिनका जन्म सूर्य की आराधना से हुआ था। जिस समय कर्ण का जन्म हुआ उस समय कुंती का विवाह नहीं हुआ था जिसके कारण उन्हें कर्ण का त्याग करना पड़ा। कर्ण के पीछे एक सारथी था। कौरव पांडव युद्ध के दौरान कुंती ने स्वयं कर्ण को यह सच्चाई बताई थी और उससे पांडवों को न मारने का वचन लिया था। कर्ण ने अपनी माँ के वचन का पालन किया।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |