अफवाह है देश का नाम बदलने की खबर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

दिल्ली। संसद के विशेष सत्र शुरू होने से पहले उसके एजेंडा को लेकर कयासबाजी जारी है। इस बीच देश के नाम को लेकर एक सियासी विवाद खड़ा हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ है। इसके अलावा 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा से संबंधिक एक सरकारी बुकलेट में नरेंद्र मोदी को “भारत के प्रधानमंत्री” के रूप में लिखा गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उसकी तस्वीर ट्वीट किया है।

इस सबके बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के नाम बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि ये महज अफवाह है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो कोई भी भारत शब्द पर आपत्ति जताता है, वह स्पष्ट रूप से अपनी मानसिकता को दर्शाता है।” राष्ट्रपति के निमंत्रण पत्र पर उन्होंने कहा कि वह भारत के राष्ट्रपति हैं इसलिए उन्होंने प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिख दिया। इसमें क्या हुआ?”

अनुराग ठाकुर ने कहा, ”मैं भारत सरकार में मंत्री हूं। इसमें नया कुछ भी नहीं है। G20 2023 के ब्रांडिंग लोगो पर भारत और इंडिया दोनों लिखा होगा। तो फिर भारत नाम पर आपत्ति क्यों? भारत से किसी को आपत्ति क्यों है? इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है कि वे दिल से इंडिया या भारत के खिलाफ हैं। विलायत में जाते हैं तो भारत की निंदा करते हैं। जब वे भारत में होते हैं तो उन्हें भारत के नाम पर आपत्ति होती है।”


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक