उरई : छेड़खानी के विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर लगाई आग

जालौन : उरई में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। वहीं, घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। शनिवार की सुबह भी जब किशोरी घर के पास बैठी थी, तो वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने जब इसका विरोध किया, तो युवक ने केरोसिन उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी।
इससे वह बुरी तरह से झुलस गई, जिसे परिजप आनन फानन अस्पताल ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामला मारपीट का था। छेड़खानी की घटना नहीं है। जांच की जा रही है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |